लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने किया झूठ का प्रयोग - प्रधानमंत्री मोदी

पलवल (हरियाणा), 1 अक्टूबर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने झूठ का प्रयोग किया था। यहां हरियाणा में भी कांग्रेस उसी का विस्तार कर रही है। कांग्रेस को लगता है कि उसका अपना वोटबैंक तो पक्का है। साथ ही वो सोचती है कि लड़ेंगे और बटेंगे वो लोग जो भारत से प्रेम करते हैं। हमें कांग्रेस की इस सोच और साजिश को कभी भी सफल नहीं होने देना है।