पंजाब में नगर निगम चुनावों पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का बयान 

लुधियाना, 9 दिसंबर - पंजाब में नगर निगम चुनावों पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, "चुनावों की घोषणा हो चुकी है। भाजपा ने पंजाब के बड़े शहरों में अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोकसभा चुनावों में भाजपा ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। लोगों ने मौजूदा सरकार (आप) को देख लिया है और उन्होंने जो दिया है, उसे देख लिया है। दूसरी तरफ कांग्रेस है, जिसकी कहीं सरकार नहीं है। शहरों के पास विकसित भारत का हिस्सा बनने का मौका है। भाजपा का हर मेयर दिल्ली जाएगा और हजारों करोड़ रुपये फंड के लिए लेकर आएगा। 

#पंजाब
# नगर निगम चुनाव
# रवनीत सिंह बिट्टू