NCC में आने के बाद आप इसके अभिन्न अंग बन जाते हैं- राजनाथ सिंह

नई दिल्ली, 20 जनवरी - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने NCC कैडेट्स से कहा, " हम बराबर NCC के बच्चों से मिलते हैं और हमारी उनसे बातचीत भी होती है। NCC आपको इतना कुछ देती है कि इसके बाद भविष्य में आप जहां भी जाएंगे तो वहां आप अपने घर, समाज और देश का नाम रौशन करेंगे। NCC में आने के बाद आप इसके अभिन्न अंग बन जाते हैं। यह आपके लिए गौरव का विषय है। यह ट्रेनिंग के दौरान आपके कंधों को मज़बूत करती है और बाद में यहीं मज़बूत कंधे राष्ट्र की उन्नत का भार उठाते हैं। 

#NCC
# राजनाथ सिंह