लुधियाना पश्चिम के मतदाता समझदार और सजग हैं:अलका लांबा
लुधियाना, 14 जून (जितेंद्र भांबी)- लुधियाना पश्चिम के मतदाता समझदार और सजग हैं, जो भ्रष्ट नेताओं और पूर्व मंत्रियों की फौज को सबक सिखाएंगे। जिस तरह दिल्ली की जनता ने केजरीवाल को दिल्ली से भगाया, अब पंजाब की जनता उन्हें पंजाब से भगाएगी। ये शब्द अखिल भारतीय कांग्रेस महिला विंग की अध्यक्ष अलका लांबा ने लुधियाना पश्चिम से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु के समर्थन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहे। अलका लांबा ने आप नेता विजय सिंगला के चुनाव प्रचार पर केजरीवाल से सवाल किया कि आपने सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में मंत्री पद से हटाया था, अब ये कैसे सही हो गया?
#लुधियाना