कल से विधानसभा का मानसून सत्र प्रारंभ हो रहा है: विष्णु देव साय


रायपुर, 13 जुलाई - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र पर कहा, "कल से विधानसभा का मानसून सत्र प्रारंभ हो रहा है। इसमें पांच बैठकें होंगी और इसे लेकर पूरी तैयारी है।"उन्होंने आगे कहा, " DAP (डाय अमोनियम फॉस्फेट) की थोड़ी कमी है हालांकि यह कमी केवल छत्तीसगढ़ में नहीं है। जितनी यहां DAP की खपत है उतना निर्माण नहीं होता है... हमारा कृषि विभाग इसकी जगह NPK को  बढ़ावा दे रहा है... DAP की कमी प्रदेश में नहीं होने दी जाएगी।"

#विष्णु देव साय