चाईबासा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों के तीन बंकर ध्वस्त
चाईबासा, 8 अगस्त - झारखंड के कोल्हान प्रमंडल में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। झारखंड पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त कार्रवाई में जराईकेला थाना क्षेत्र के हेंडेकुली जंगल-पहाड़ी इलाके में तीन नक्सली बंकरों को ध्वस्त किया गया।
#चाईबासा
# सुरक्षा बलों
# नक्सलियों