हिमचाल में कई जिलों में हैवी रेन फॉल का ऑरेंज अलर्ट जारी :मौसम विभाग
शिमला , 11 अगस्त प्रदेश में एक बार फिर मौमस कहर बरपाने की तैयारी में है। 14 अगस्त तक प्रदेश में मौसम भयंकर रूप दिखाएगा। मौसम विभाग ने कई जिलों में अत्यधिक बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया है। वहीं शेष जिलों में भी यलो अलर्ट रहेगा। प्रदेश में 11 से 14 अगस्त के बीच हैवी-टू-हैवी रेन फॉल होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जारी अलर्ट के तहत 11 अगस्त को प्रदेश के चंबा, कांगड़ा व मंडी में बहुत भारी बारिश होगी। 12 अगस्त को भी राज्य के इन तीन जिलों में हैवी-टू-हैवी रेन फॉल होने का अलर्ट जारी किया गया है। 13 अगस्त को कांगड़ा, मंडी व सिरमौर में मौसम कहर बरपाएगा, जबकि 14 अगस्त को सिरमौर, शिमला, मंडी, कुल्लू व कांगड़ा में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।इस दौरान किन्नौर व लाहुल-स्पीति को छोडक़र शेष जिलों में भी भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर रविवार को भी मौसम खराब बना रहा। पहाड़ों सहित मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय कई स्थानों पर हल्की धूप भी खिली ।