आपदा प्रभावित क्षेत्रों को 2 करोड़ रुपए प्रति विधानसभा क्षेत्र में राहत के लिए दिया जाएगा- विक्रमादित्य सिंह

शिमला, 12 जुलाई - हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, "कल हमने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश में जहां-जहां भी आपदा के कारण नुकसान हुआ वहां हर विधानसभा को राहत के तौर पर 50 लाख दिए जाएंगे। हम हिमाचल प्रदेश के हर क्षेत्र का समान विकास करने में विश्वास रखते हैं। जो हमारे आपदा प्रभावित क्षेत्र हैं उनको 2 करोड़ रुपए प्रति विधानसभा क्षेत्र में राहत के लिए दिया जाएगा। इससे रास्तों की मरम्मत कर उसे खोलने का काम किया जाएगा। मैं इसकी पूरी रिपोर्ट बनवा रहा हूं। मैं खुद दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और शिवराज चौहान से मुलाकात कर सहयोग की मांग करूंगा। ये कोई राजनीतिक विषय नहीं है। हमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने हैं। इसमें सभी दलों को मिलकर लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। 

#विक्रमादित्य सिंह