भूस्खलन के चलते श्री माता वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित

रियासी (जम्मू कश्मीर), 28 अगस्त - श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को भारी भूस्खलन के चलते अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। यात्रा मार्ग पर कई जगहों पर पत्थर और मलबा गिरने से श्रद्धालुओं की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वो पूरी तरह से प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। जैसे ही रास्ता साफ होगा और हालात सामान्य होंगे, यात्रा दोबारा शुरू कर दी जाएगी। बरसात के मौसम में अक्सर ऐसे हालात बनते हैं, जिसके चलते प्रशासन को एहतियात बरतनी पड़ती है।

#भूस्खलन
# श्री माता वैष्णो देवी यात्रा