धूमधाम से मनाया श्री देव मांहुनाग चुनाहन का जन्मदिन

गोहर, 28 अगस्त (सुभाग सचदेवा) - मंडी ज़िला के नाचन विधानसभा क्षेत्र के तहत नाग पंचमी के पर्व पर श्री देव मांहुनाग चुनाहन का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। स्थानीय मंदिर कमेटी ने देव आस्था से जुड़े श्रद्धालुओं के साथ मिलकर मंदिर में पूजा रचना की तथा विधिवत रूप से श्री देव मांहुनाग का जन्मदिन मनाया। श्री देव मांहुनाग चुनाहन क्षेत्र के आराध्य देव हैं तथा लोगों की आस्था के प्रतीक है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु आर कर मन्नत मांगते हैं तथा सच्चे मन से जो भी भगत श्री देव मांहुनाग के मंदिर में आकर मन्नत मांगते हैं श्री देव मांहुनाग उनकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। मनोकामना पूर्ण होने पर खुश होकर देव भक्त इन्हें अपने घर बुलाते हैं। साल भर श्री देव मांहुनाग चुनाहन सुंदर नगर से मंडी तक भक्त जनों के बुलावे पर उनके घर जाते हैं तथा उन्हें आशीर्वाद प्रदान करते हैं। 

#धूमधाम
# श्री देव मांहुनाग चुनाहन
# जन्मदिन