ऊना जिला में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, ऊना बड़सर  राष्ट्रीय राज मार्ग लठियानी पास बंद, कई अन्य सड़कें बंद, स्कूलों में छुट्टी

 

ऊना , 1 सितंबर -भारी बारिश ने ऊना जिला में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। ऊना होशियार पुर रोड बंद, बनखण्डी और चक साधू के बीच हुआ लैंडस्लाइड लगातार बरसात से जगह-जगह ल्हासे गिरने के कारण कई संपर्क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गए हैं। बंगाणा–धनेटा, बंगाणा–भयांबी, बंगाणा–पीपलू, चमुक्खा, बड़सर, ऊना–लठियानी, बंगाणा–चपलाह, बंगाणा–शांतला और बीहडू से ऊना जाने वाले मार्ग बंद हो चुके हैं।वहीं हरोली क्षेत्र के तहत पोलिया जेजों मार्ग भी बंद है 
मौसम विभाग ने दोपहर तीन बजे तक के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घर पर रहें, सुरक्षित रहें और सतर्कता बरतें।
प्राकृतिक आपदा के चलते जिला ऊना के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है। प्रशासन व राहत दल अलर्ट मोड पर हैं और मार्गों को बहाल करने के लिए कार्य जारी है।

#ऊना