मौसम :पंजाब को मिलेगी  बारिश से  राहत


नई दिल्ली, 6 सितम्बर - दिल्ली-एनसीआर में बाढ़ जैसे हालात हैं, यमुना नदी उफान पर है और लोगों को पलायन करना पड़ रहा है। पंजाब में बारिश से भारी तबाही हुई है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और बिहार में आज न के बराबर बारिश होने की संभावना जताई है।
पंजाब में बाढ़ के कारण हालात काफी मुश्किल भरे हैं। राहत एवं बचाव कार्य प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं। राज्य में जानलेवा बाढ़ ने अब तक 43 लोगों की जिंदगी निगल ली है। हालांकि आज बारिश न होने से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

#पंजाब