यमुना का जलस्तर अब खतरे के निशान से नीचे, पुराना लोहे का पुल अब भी बंद

नई दिल्ली, 7 सितंबर - हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण के कारण यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। इस बढ़ते जलस्तर के चलते यमुना नदी उफान पर दिखाई दे रही है। एहतियात के तौर पर पुराने लोहे के पुल को बंद कर दिया गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है और वह खतरे के निशान से नीचे आ गया है। 

#यमुना
# जलस्तर
# पुल