शिमला में फटा बादल, भूस्खलन के कारण सड़कें बंद

शिमला, 19 सितंबर - हिमाचल में इस बार मानसून की बारिश अपना कहर बरपा रही है। कई इलाकों में लैंडस्लाइड से भारी नुकसान भी हुआ। बादल फटने से शिमला में भूस्खलन हो गया जिसकी वजह से वहां की सड़के भी बंद हो गई। लोगों को काफी परेशानी हो रही है।  
हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और बारिश से संबंधित नुकसान की नई घटनाएं सामने आई हैं। 
इस साल मानसून की शुरुआत के बाद से राज्य में 46 बादल फटने, 98 अचानक बाढ़ और 146 बड़े भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं जिनमें 424 लोग मारे गए हैं। मरने वालों में से 242 लोगों की जान बारिश से जुड़ी घटनाओं में और 182 लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में गई। लगभग 481 लोग घायल हुए हैं, जबकि 45 अभी भी लापता हैं।

#शिमला
# बादल
# भूस्खलन