शादी के बंधन में बंधेंगे विक्रमादित्य सिंह

शिमला, 17 अगस्त (चमन शर्मा) - हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह दूसरी बार वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी के कार्ड भी छप चुके हैं और मैरिज वेन्यू भी तय हो चुका है। हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे राजा वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह 22 सितंबर 2025 को चंडीगढ़ में शादी करेंगे। आपको बतादें कि सेक्टर-2 में रिसेप्शन होगी। वहीं आपको जानकारी देते हुए बतादें कि लड़की अमरीन कौर पंजाब यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर है। 

निमंत्रण पत्र के अनुसार, विक्रमादित्य सिंह का विवाह अमरीन कौर के साथ होगा, जो सरदारनी ओपिंदर कौर और सरदार जोतिंदर सिंह सेखों की बेटी हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमरीन कौर पंजाब यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

कार्ड में दी गई जानकारी के अनुसार दोनों की शादी का समारोह आयोजन चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित हाउस नंबर 38 में होगा। निमंत्रण पत्र में स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह का आशीर्वाद भी उल्लेखित है, जो इस आयोजन को और भी खास बनाता है। शादी के कार्ड के वितरण के साथ ही यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है, और लोग इस शाही शादी को लेकर उत्साहित हैं।

 

#शादी के बंधन में बंधेंगे विक्रमादित्य सिंह