भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने परिवार के साथ धौली शांति स्तूप का किया दौरा 

भुवनेश्वर (ओडिशा), 28 दिसंबर - भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने परिवार के साथ धौली शांति स्तूप का दौरा किया। 

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, "धौली शांति स्तूप में आकर एक ऐसी शांति का अनुभव होता है जिसका संदेश पूरे देश को पूरे विश्व को सम्राट अशोक ने यहां पर दिया था और आज भी भारत शांति के लिए हमेशा खड़ा रहता है और सम्राट अशोक के दिए हुए दिखाए गए मार्गों पर आगे चलता हुआ भारत एक विकसित देश के रूप में होता जा रहा है। धौली शांति स्तूप ने केवल भुवनेश्वर के लिए और ओडिशा के लिए बल्कि पूरे विश्व में एक शांति की नई दिशा दिखाने के रूप में याद किया जाता है और जाता रहेगा। 


 

#भारत
# मुख्य चुनाव आयुक्त
# परिवार
# धौली शांति स्तूप