दिल्ली आतंकी मॉड्यूल के निशाने पर थे आनंद विहार रेलवे आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन और भीड़ भरे बाजार
नयी दिल्ली, 8 दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा हाल में भंडाफोड़ किए गए पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल ने कथित तौर पर पेट्रोल बम हमलों के संभावित लक्ष्य के रूप में सिविल लाइंस स्थित न्यू पुलिस लाइंस, आनंद विहार आईएसबीटी, रेलवे स्टेशनों और राष्ट्रीय राजधानी में भीड़ भरे बाजारों की पहचान की थी। जांच में यह बात सामने आई है।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि उन्होंने आरोपियों के मोबाइल फोन से चैट और इन स्थानों के टोही वीडियो बरामद किए हैं, जो कथित तौर पर प्रतिबंधित मैसेङ्क्षजग ऐप के माध्यम से पाकिस्तान स्थित आईएसआई से जुड़े शहजाद भट्टी के साथ साझा किए गए थे। विशेष प्रकोष्ठ ने भट्टी और गिरफ्तार आरोपियों के बीच सोशल मीडिया चैट को पुन: प्राप्त किया, जिससे हमले की साजिश रचने से कुछ समय पहले जारी किए गए निर्देशों का खुलासा हुआ।
पुलिस ने कहा कि जून के अंतिम सप्ताह में हुई बातचीत में भट्टी मुख्य आरोपी दानिश उर्फ चांद मियां से पूछ रहा है कि क्या Þसामग्रीÞ एकत्र कर ली गई है। जांचकर्ताओं ने कहा कि दानिश को दिल्ली में टोह लेने और हमले की साजिश रचने का काम सौंपा गया था। उसे योजना में कामयाब होने पर 20,000 रुपये देने का कथित तौर पर वादा किया गया था।पुलिस ने कहा कि भट्टी ने उसे सामग्री तैयार रखने और अगले निर्देशों का इंतजार करने का कहा था।

