IND vs ENG : इंग्लैंड के खिलाफ 32 साल का सूखा नहीं हुआ समाप्त, भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 2-4 से मिली हार

नई दिल्ली, 17 अगस्त - भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एफआईएच हॉकी विश्व कप के अपने दूसरे मैच में इंग्लैंड से 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पूल डी में अपने अभियान की शुरुआत वेल्स पर जीत के साथ की थी, लेकिन अगले इंग्लैंड के खिलाफ वह यह लय बरकरार नहीं रख सका। इस तरह भारतीय पुरुष टीम इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप में 32 साल का सूखा समाप्त नहीं कर सकी। मालूम हो कि भारत ने आखिरी बार विश्व कप में इंग्लैंड को 1994 में हराया था।  

इस मैच के बाद भारत पूल डी में भारत दूसरे स्थान पर है। इस हार से उसके टूर्नामेंट में आगे बढ़ने की संभावनाओं को झटका लगा है। भारत दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ तीन अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। वहीं, इंग्लैंड ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं और वह छह अंक लेकर शीर्ष पर है। भारत का सामना अब 19 अगस्त को पाकिस्तान से होना है। भारत को अपनी उम्मीदें बरकरार रखने के लिए पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराना होगा। 
 

 
#IND vs ENG
# इंग्लैंड
# हॉकी टीम