अमरेन्द्र सिंह ने राजनाथ से पुलिस आधुनिकीकरण के लिए मांगे 50 करोड़


चंडीगढ़, 30 जनवरी (वार्ता, पठानिया) : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र ङ्क्षसह ने केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ ङ्क्षसह से सीमावर्ती राज्य होने के नाते आंतरिक तथा बाहरी मुश्किलों से निपटने के लिए पुलिस आधुनिकीकरण के लिए 50 करोड़ रुपए की मदद मांगी है। कैप्टन ङ्क्षसह ने पंजाब के राज्यपाल बी.पी. बदनौर के साथ आज राजनाथ ङ्क्षसह से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान आंतरिक सुरक्षा,क्षेत्र में शांति, स्थिरता बनाए रखने और सीमा पार से मिल रही चुनौतियों से निपटने में केन्द्र तथा राज्य के बीच सहयोग को लेकर चर्चा की गई। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ ङ्क्षसह ने बैठक के बाद पंजाब में गैंगस्टर्स और अपराधियों से निपटने में सरकार की सफलता के लिये कैप्टन ङ्क्षसह को बधाई दी। उन्होंने संगठित अपराध तथा अपराधियों पर कार्रवाई करने के लिई पंजाब पुलिस तथा इंटेलीजैंस एजैंसियों के प्रयासों की सराहना करते हुये केन्द्र सरकार के हर संभव समर्थन की पेशकश की। मुख्यमंत्री ने राजनाथ ङ्क्षसह से आग्रह किया कि मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए 50 करोड़ की मदद की दरकार है। उन्होंने केन्द्रीय बलों की दो कम्पनियों की अपनी मांग दोहराई। कैप्टन ङ्क्षसह ने संवेदनशील सीमावर्ती राज्य होने के कारण उच्च स्तरीय सुरक्षा नैटवर्क तथा पुलिस का आधुनिक शस्त्रों से लैस होना और जेलों की पूर्ण सुरक्षा पर बल दिया। उनके साथ मुख्य सचिव करन अवतार ङ्क्षसह और प्रधान सचिव तेजवीर ङ्क्षसह थे।