कांग्रेसी वर्करों के साथ मीटिंग के लिए तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा लुधियाना पहुंचे

लुधियाना, 31 जनवरी - (परमिन्दर सिंह आहूजा) - लुधियाना नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेसी वर्करों और नेताओं के विचार श्रवण के लिए कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा आज दोपहर बाद लुधियाना पहुंच गए। जहां वह कांग्रेसी वर्करों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। सर्कट हाऊस में चल रही मीटिंग के दौरान भारी संख्या में कांग्रेसी वर्कर और नेता मौजूद हैं। पुलिस द्वारा भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गए हैं।