कामयाबी को संभालना मुश्किलसुशांत सिंह राजपूत

छोटे पर्दे से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत को फिल्मी क्षेत्र में दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाने लगा। सुशांत की पहली फिल्म ‘काई पो छे’ ने बॉक्स आफिस पर बड़ा धमाल किया। सुशांत ने इसी प्रकार धीरे-धीरे छोटे पर्दे से किनारा कर किया। 
‘पीके’ में चाहे सुशांत की भूमिका कम थी लेकिन अच्छी थी। अगर वह स्टारडम की सीढ़ियां चढ़े हैं तो वह थी सुशांत की फिल्म ‘एम.एस. धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ की वजह से, जिसमें उनका किरदार भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी का था। लेकिन जब कामयाबी दोनों हाथों से मिलती हो तो हर कोई इसको हासिल करेगा ही। यही सुशांत के साथ हुआ। कामयाबी की रेस में उनको यह नहीं पता कि कब क्या करना है। 
इसी वजह से सुशांत ने शाही रथ पर सवार होकर अपने मेकर्स से अनाप-शाप मेहनताना मांगना शुरू कर दिया, जिससे उसको ऑफर्स मिलने कम हो गए। सुशांत खुद अब महसूस करते हैं कि इंडस्ट्री में कामयाबी को संभालना मुश्किल है। इन दिनों सुशांत अपनी नई फिल्म ‘ड्राइव’ की तैयारी में जुटे हैं। इस फिल्म में सुशांत के अपोजिट जैकलीन होंगी।