कांग्रेस कर रही लोकतंत्र की हत्या : बादल

फरीदकोट, 16 सितम्बर : शिरोमणि अकाली दल द्वारा स्थानीय अनाज मंडी में जबर विरोधी रैली को संबोधित करते हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब की मौजूदा कांग्रेस सरकार पंजाब का माहौल खराब करना चाहती है और लोकतंत्र की हत्या कर रही है। स. बादल ने कहा कि माननीय पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायधीशों का आभार व्यक्त करना चाहते हैं जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा करते हुए शिरोमणि अकाली दल को रैली करने की अनुमति दी। हज़ारों की गिनती में जुड़े अकाली कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब अदालत के इस फैसले का नतीजा यह होगा कि सरकार किसी पार्टी की रैली पर पाबंदी नही लगा सकती। यह जीत लोकतंत्र की हुई है। उन्होंने कहा कि यह जीत अमन पसंद पार्टी की है जो पंजाब में आपसी भाईचारा कायम रखना चाहती है और पराजय उन लोगों की हुई जो पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं। स. बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल उस रास्ते पर चलता है जो हमें गुरुओं ने दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही पंजाब के हक पर डाका मारा है और इस राज्य को कमजोर करने के लिए इसके नेताओं ने समय समय पर साजिशें रचीं हैं पर पंजाब के लोगों ने पंजाब की एकता व अखण्डता को कोई आंच नही आने दी। स. बादल ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब की राजधानी को हमसे छीना और पंजाब के पानी को हमसे छीन लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमारे गुरूधाम श्री हरिमंदर साहिब पर सेना का हमला करवाया व 1984 में हज़ारों सिखों का कत्ल कर दिया। रैली को संबोधित करते हुए शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह व दादूवाल पंजाब को आग लगा कर पंजाब के माहौल को खराब करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह पंजाब के लोगों का ध्यान अपने वादे से हटा कर जस्टिस रणजीत सिंह आयोग विधानसभा में लाकर लोगों को मूर्ख बनाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ अकाली दल को गांवों में घुसने न देने की बात कर रहे थे। अकाली दल ने अबोहर व आज फरीदकोट की रैली करके साबित कर दिया है कि पंजाब के लोगों में कांग्रेस सरकार के प्रति नफरत शुरू हो गई है। उन्होंने पिछले समय दौरान पंजाब का माहौल खराब करने के लिए कांग्रेस पार्टी को कसूरवार बताया। उन्होंने कहा कि जब भी पंजाब के अंदर अकाली भाजपा की सरकार बनी है तब ही पंजाब का विकास हुआ है। सुखबीर सिंह बादल ने रैली में बाबा बलजीत सिंह दादूवाल व भाई ध्यान सिंह मण्ड के खातों में करोड़ों रुपए रखने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले भाई ध्यान सिंह  मण्ड ने 27 लाख रुपए के प्लाट की रजिस्ट्री करवाई है। उन्होंने पंजाब विधान सभा के अंदर कैप्टन व उसकी सरकार के मंत्री द्वारा बोले गए अपशब्दों के बारे में कांग्रेसियों की अलोचना की। शिरोमणि अकाली दल के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह  मजीठीया ने रैली को संबोधित करते हुए कैप्टन अमरेंद्र सिंह व उसके चार पांच मंत्री जो लोकतंत्र का कत्ल करने पर तुले हैं उन्हें यह रैली मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि कांगे्रस ने जिला परिषद् व ब्लाक समिति के चुनाव में जो धक्केशाही की है उसका जवाब लोग सरकार को 19 सितंबर को देंगे। भाजपा पंजाब के पूर्वाध्यक्ष राजेंद्र भण्डारी ने कहा कि कैप्टन सरकार पंजाब की जनता से किए थे, वह पूरे नहीं हो रहे इसलिए कैप्टन अब पंजाब के  लोगों को मुंह दिखाने के काबिल नही।  रैली में बोलते हुए शिअद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंशइंद्र सिंह ग्रेवाल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा लगाई पहली अपातकालीन का अंत पार्टी के सरप्रस्त प्रकाश सिंह बादल ने 1977 में किया था। आज दूसरी अपातकालीन स्थिति 2018 में पार्टी के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कैप्टन सरकार को करारा जवाब देकर दिया है।  पूर्व मंत्री विरसा सिंह वल्टोहा ने कांग्रेस को सिखों की दुश्मन पार्टी कहते हुए पंथक संगठनों को उनके झांसे में न आने की नसीहत दी। अकाली दल की महिला विंग की प्रधान बीबी जागीर कौर ने रैली में संबोधित करते हुए कहा कि आज का जनसैलाब कांग्रेसियों की नींद हराम कर देगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह का झूठ कांगे्रस के मंत्रियों ने विधान सभा में बोल कर विधान सभा की मर्यादा को भंग किया है ऐसी मिसाल किसी राज्य में नही मिलेगी। इससे पहले हल्कका प्रभारी व रैली के मेज़मान परमबंस सिंह बंटी रोमाना ने प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल व अकाली भाजपा नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि जिला प्रधान मनतार सिंह बराड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मनतार सिंह बराड़, परमबंस सिंह रोमान व सूबा सिंह बादल ने पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी प्रधान को सिरोपा देकर सम्मानित किया।  रैली का संचालन पूर्व मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा ने किया। रैली में लोक सभा के पूर्व स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल, पूर्व मंत्री जनमेजा सिंह सेखों, हरी सिंह जीरा, जथेदार तोता सिंह, जथेदार हीरा सिंह गाबड़ीया, सिकंदर सिंह मलूका, परमिंदर सिंह ढींडसा, पवन कुमार टीनू ने शिरकत की।