एक चना कई फायदे

फाइबर हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी होता है। काला चना फाइबर से भरपूर होता है इसलिए पाचन क्रिया को सुधारता है। रात भर भिगोकर रखे गए चनों को खाने से कब्ज़ की समस्या में फायदा होता है। साथ ही जिस पानी में चनों को भिगोया गया हो उस पानी को फेंकने के बजाय पीने से भी फायदा होता है। कब्ज़ दूर करने के लिए चने को छिलके सहित ही खाएं।
रात भर भीगे हुए काले चने में थोड़ा सा शहद मिलाकर खाएं। रोज़ाना इसके सेवन से स्टोन के होने की संभावना काफी कम हो जाती है और अगर स्टोन है तो आसानी से निकल जाता है। काला चना शरीर की गंदगी को दूर करने से बाहर भी निकलता है। 
इंस्टेंट एनर्जी के लिए काले चने से बेहतर और क्या हो सकता है। इसके लिए रात भर भीगे हुए या अंकुरित चने में हल्का सा नमक, नींबू, अदरक के टुकड़े और काली मिर्च डालकर सुबह नाश्ते में खाएं। चने का सत्तू भी पी सकते हैं। यह बहुत ही फायदेमंद होता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए बेस्ट है। एक्स्ट्रा ग्लूकोज की मात्र को कम करता है। सुबह-सुबह खाली पेट चने का सत्तू खाना डायबिटीज से भी बचाता है।
अगर आप अनीमिक हैं तो चने को अपनी आदत में शुमार कर लीजिए। शरीर में आयरन की कमी से होने वाली अनीमिया की समस्या को रोज़ाना चने खाकर दूर किया जा सकता है। चने में 27 प्रतिशत फास्फोरस और 28 प्रतिशत आयरन होता है। बुखार में ज्यादा पसीना आने पर भुने हुए चने को पीसकर उसमें अजवाइन मिलाकर मालिश करें।
चना पुरूषों के लिए बेस्ट है। चीनी मिट्टी के बर्तन में रात भर भीगे हुए चने को चबा-चबा कर खाना पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। भीगे हुए चने के पानी में शहद मिलाकर पीने से मर्दानगी बढ़ती है।
स्किन के लिए भी यह अच्छा है। चने के पानी से चेहरा धोने से चेहरे पर चमक आती है। इसके छिलके का प्रयोग भी त्वचा को निखारने के लिए कर सकते हैं। चना खाकर चेहरे की रंगत को बढ़ाया जा सकता है। नहाने से पहले बेसन में दूध या दही मिक्स करें और इसे चेहरे पर 15-20 मिनट लगा रहने दें। सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। रंगत के साथ ही कील मुंहासों दाद खुजली और त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की समस्याएं दूर हो जाएंगी।
भुने हुए चने का सेवन करने से बार-बार पेशाब आने की बीमारी दूर होती है। रोज़ाना भुने हुए चनों के सेवन से बवासीर ठीक हो जाती है। (स्वास्थ्य दर्पण)