अकाली नेता अनिल जोशी कांग्रेस में शामिल
नई दिल्ली, 1 अक्टूबर - पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी जो पहले भाजपा और शिरोमणि अकाली दल में थे अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की और अनौपचारिक रूप से पार्टी ज्वाइन की। पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल उन्हें आधिकारिक रूप से पार्टी में शामिल करवाएंगे। सूत्रों के अनुसार माझा क्षेत्र के हिंदू चेहरे जोशी को तरनतारन उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया जा सकता है।
#अनिल जोशी mकांग्रेस में शामिल