राष्ट्रीय फुटबाल चैम्पियनशिप : फाईनल में पंजाब की भिंडत सर्विसेज से आज

लुधियाना, 20 अप्रैल (सुधीर अग्निहोत्री): राष्ट्रीय स्तरीय फुटबाल चैम्पियनशिप (संतोष फुटबाल ट्राफी) 2018-19 के फाईनल में पंजाब की भिंडत सर्विसेज से होगी। चैम्पियनशिप में पंजाब की टीम मजबूत दावेदारों में शामिल है, क्योंकि पंजाब इस ट्राफी में 8 बार विजेता व 7 बार उप विजेता रह चुका है। मिली जानकारी अनुसार 1970-71, 1974-75, 1980-81, 1984-85, 1985-86, 1987-88, 2006-07, 2007-08 में विजेता रहा है, जबकि 1977-78, 1979-80, 1983-84, 1994-95, 2004-05, 2009-10, 2014-15 शामिल हैं। इसमें 4 बार मैच का परिणाम ट्राई ब्रेकर तथा 2 बार पैनेल्टी सहित निकला है। 2018-19 के सैमीफाईनल में पंजाब ने 2016-17 की चैम्पियन टीम को 2-1 के अंतर से मात दी। जबकि इससे पूर्व के मैचों में पंजाब ने असम को 2-0, सिक्किम को 1-0, कर्नाटका को 4-3 से हराया, जबकि महाराष्ट्र से 2-1 के अंतर से हार गया था।