दुबई के सत्तापक्ष की पत्नी ने जब्री शादी को लेकर यू.के. से मांगी सुरक्षा

लंदन, 31 जुलाई (मनप्रीत सिंह बधनी कलां) : दुबई के सत्तापक्ष शेख मोहम्मद अल मकतोम और उसकी पत्नी हाइया बिंट अल हुसैन मध्य लंदन की अदालत में चल रहे केस बारे आज दोनों पक्षों ने सांझे बयान द्वारा स्पष्ट किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए केस लड़ रहे हैं न कि तलाक या जायदाद संबंधी। राजकुमारी हाइया ने लंदन की अदालत में अपने पारिवारिक झगड़े के चलते अपने एक बच्चे को जब्री शादी से बचाने के लिए सुरक्षा लेने के लिए अर्जी दी है। जोर्डन के बादशाह अबदुल्ला की रिश्ते में बहन हाइया ने अदालत में अपने पति शेख मोहम्मद दुबई के बादशाह और यू.ए.ई. के प्रधान खिलाफ अपने दोनों बच्चों को हासिल करने के लिए कानून का सहारा लिया है। जबकि शेख ने अपने बच्चों को वापिस दुबई लाने के लिए अर्जी दी है। राजकुमारी हाइया मंगलवार को अदालत में खुद हाजिर रही और यह पहली बार था जब वह शेख मोहम्मद से अलग होकर बच्चों के साथ यू.के. आने से एक महीने बाद लोगों के सामने आई है। हाइया का केस यू.के. की प्रसिद्ध कानूनी टीम जिसमें फियूना शकैल्टन भी शामिल है लड़ रही हैं जिनसे 1996 में राजकुमारी डियाना खिलाफ प्रिंस चार्लस का तलाक का केस लड़ा था। जबकि शेख मोहम्मद का केस लेडी हेनल वार्ड द्वारा लड़ा जा रहा है, जिसने बरतानवी फिल्मी डायरैक्टर गेअ रिटची का मैडोना खिलाफ केस लड़ा था।