भतीजी को गोली मारने के बाद नौजवान ने की आत्महत्या 

भिखीविंड, 24 सितम्बर - (बॉबी) - पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहे 22 वर्षीय नौजवान ने देर शाम अपनी जवान भतीजी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, मृतक नौजवान निन्दर सिंह गांव बूड़ चंद का निवासी था। इस दौरान घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।