बियांका एंडरीस्कू कनॉडा राजनीतिक पार्टियों हेतु बने आकर्षण का केन्द्र

एडमिंटन, 4 अक्तूबर (दर्शन सिंह जटाणा): भारत में जब भी कोई खिलाड़ी या गायक शिखरों पर पहुंचकर अगली सोच की ओर बढ़ता है तो उससे पहले ही उसको राजनीति से जोड़ लिया जाता है। इसी तर्ज पर कैनेडा के चुनावों में अपना-अपना ग्राफ ऊंचा करने हेतु इस बार कैनेडा की टैनिस स्टार खिलाड़ी बियांका एंडरीस्कू राजनीतिक पार्टियों हेतु आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। कैनेडा की उभर रही इस खिलाड़ी ने पहली बार अमरीका की लगातार बन रही स्टार सेरेना विलियम को हराकर टूर्नामैंट जीता है और उसका शहर मिशीसागा में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया था और आजकल कैनेडा की सभी पार्टियां अपने साथ जोड़कर अपनी पार्टी का ग्राफ बढ़ाने पर जोर लगा रही हैं।