मैनचेस्टर में गांधी की मूर्ति लगाये जाने का विरोध 

लंदन, 17 अक्तूबर (भाषा): ब्रिटेन में मैनचेस्टर विश्वविद्यालय के छात्रों ने ‘मैनचेस्टर कैथेड्रल’ के बाहर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति लगाये जाने के प्रस्ताव के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है। स्थानीय अधिकारियों ने गांधी की मूर्ति लगाये जाने को मंजूरी दी है। विश्वविद्यालय के छात्रों ने ‘गांधी मस्ट फॉल’ अभियान शुरू किया है। विश्वविद्यालय के छात्र संघ ने मैनचेस्टर नगर परिषद् को एक खुले पत्र में शहर के बीचोंबीच महात्मा गांधी की नौ फुट ऊंची कांसे की मूर्ति लगाये जाने के निर्णय पर पुनर्विचार करने को कहा है। छात्रों का आरोप है कि अफ्रीका में ब्रिटिश शासन की कार्रवाईयों में गांधी की सहभागिता थी।