अयोध्या में आज दीपोत्सव, 5 लाख 51 हजार दीप जलेंगे

अयोध्या, 26 अक्तूबर - अयोध्या में आज सभी घाटों और समूचे अयोध्या में पांच लाख 51 हजार दीप जलाए जाएंगे। साथ ही 226 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा। कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल अनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी, फिजी गणराज्य की उपसभापति एवं सांसद वीना भटनागर के अलावा प्रदेश के सभी मंत्री मौजूद रहेंगे।