सुल्तानपुर लोधी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजाब सरकार ने मुफ्त बस सेवा की शुरू  

चंडीगढ़, 03 नवंबर - श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर पंजाब सरकार ने सुल्तानपुर लोधी आने वाली संगत के लिए मुफ्त बस सेवा की शुरुआत की है। इस संबंधी राज्य के अलग-अलग हिस्सों से 5 नवंबर से 12 नवंबर तक रोजाना 1500 बसें चलेंगी। इसको लेकर आज कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सैर सपाटा और सांस्कृतिक मामलों और यातायात विभाग के आधिकारियों के साथ बैठक की और प्रबंधों का जायजा लिया। इस संबंधी चन्नी ने बताया कि सैर सपाटा और संस्कृतिक मामलों के विभाग द्वारा यातायात विभाग के सहयोग से यह प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही पंजाब सरकार ने टोल फ्री नंबर 1800-180-0550 भी जारी किया है, जिस पर श्रद्धालु 550वें प्रकाश पर्व के समागमों संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।