झारखंड चुनाव : बीजेपी  ने जारी की 52 उम्मीदवारों की सूची 

नई दिल्ली, 10 नवंबर - झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की 81 सीटों में से 52 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। मुख्यमंत्री रघुबर दास को जमशेदपुर पूर्वी से और झारखंड पार्टी के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को चक्रधरपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।