एडिड स्कूलों के 5वीं व 8वीं के विद्यार्थियों की फीस माफ
एस.ए.एस. नगर, 22 नवम्बर (ललिता जामवाल): शिक्षा विभाग पंजाब और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे लाखों विद्यार्थियों को पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2020 हेतु परीक्षा फीसें और रजिस्ट्रेशन फीसें माफ करके गरीब बच्चों के माता-पिता को आज बड़ी आर्थिक राहत प्रदान कर दी है। इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए शिक्षा बचाओ फोरम, पंजाब के को-आर्डीनेटर तेजपाल सिंह और फोरम के कार्यकारी प्रमुख प्रो.एन.एन.सैनी प्रधान एडिड स्कूल,पंजाब द्वारा संयुक्त तौर पर बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से पहले आदेश किए गए थे कि सहायता प्राप्त स्कूलों को भी ऐफीलीएटिड स्कूलों की तरह परीक्षा फीसें और रजिस्ट्रेशन फीसें देनीं पडेगीं। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्धित शिक्षा बचाओ फोरम, और प्रधान एडिड स्कूल,पंजाब द्वारा दलीलों सहित मुख्य मंत्री पंजाब के पास यह मुद्या उठाया था। जिस में कहा गया था कि अगर पंजाब सरकार ने एडिड स्कूलों की परीक्षाओं की फीसें माफ न की तो आर.टी.ई.. कानून 2009 की उल्लांघना होगी, बच्चों के संवैधानिक अधिकार,पंजाब लाजमी शिक्षा एक्ट 1960 और नियम 1962 की भी कानूनी तौर पर उल्लंघन होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब प्राईवेट स्कूलज़ आर्गेनाइजेशन, शिक्षा बचाओ फोरम और सहायता प्राप्त स्कूल यूनियन कैप्टन अमरेन्द्र सिंह,मुख्य मंत्री पंजाब, और पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग का तह दिल से धन्यवाद करती है।