झारखंड में आज चुनावी रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी    

रांची, 02 दिसंबर - झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज प्रदेश में पहली रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदेश के सिमडेगा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस सीट से कांग्रेस के भूषण बारा का मुकाबला भाजपा के श्रद्धानंद बेसरा से है।