11वीं बार आरजेडी अध्यक्ष बने लालू यादव

नई दिल्ली, 03 दिसंबर - पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव फिर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। आज पार्टी कार्यालय में चार सेट में लालू का नामांकन पत्र दाखिल किया गया। एकमात्र नामांकन होने के कारण लालू 11वीं बार राजद अध्यक्ष चुने गए हैं। बता दें कि लालू चारा घोटाले में रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं।