‘आप’ ने माझा जोन में 6 नए हलका प्रधान किए नियुक्त

अमृतसर, 4 दिसम्बर (अमन मैनी) : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे का विस्तार करते हुए माझा जोन में नए हलका प्रधान नियुक्त किए हैं। प्राप्त जानकारी तहत नौजवान नेता रणजीत सिंह चीमा को पार्टी का राज्य उप-प्रधान और गुरदेव सिंह लाखना को तरनतारन का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है। पार्टी हैडचटर द्वारा जारी सूची संबंधी पार्टी के माझा जोन के प्रधान और कोर समिति मैंबर कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि मनजिन्दर सिंह सिद्धू को हलका प्रधान खडूर साहिब, डा. कश्मीर सिंह सोहल को हलका प्रधान तरनतारन, सौरव बहल को हलका प्रधान पठानकोट, सुभाष वर्मा को हलका प्रधान सुजानपुर, अमनदीप कुमार को हलका प्रधान अटारी, निशान सिंह बोलेवाल को हलका प्रधान श्री हरगोबिन्दपुर और जसबीर सिंह सुर सिंह को हलका प्रधान खेमकरन नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त नियुक्तियां आगमी चुनाव में पार्टी की मजबूती हित के लिए की गई है।