उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

लखनऊ, 07 दिसंबर - उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पांचों आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरपियों को पुलिस ने बीती रात कोर्ट में पेश किया था। आरोपियों को पांच दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया है।