झारखंड विधानसभा की 20 सीटों पर मतदान खत्म, 60 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग


नई दिल्ली, 07 दिसंबर -झारखंड विधानसभा की 20 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। 3 बजे तक करीब 60 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। अभी फाइनल मतदान प्रतिशत आना बाकी है। 18 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान हुआ। वहीं, 2 सीटों जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई।