बारिश के साथ हुई हलकी ओलावृष्टि, चिंता में डूबे किसान

दिड़बा मंडी/कौहरियां,13 जनवरी - (हरबंस सिंह छाजली, मालविन्दर सिंह सिद्ध) - लोहड़ी वाले दिन आज सुबह से पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो रही है। बारिश के साथ ही दिड़बा और कौहरियां समेत कई इलाकों में हलकी ओलावृष्टि भी हुई। इसके साथ जहां ठंडी हवाओं का जोर है, वहीं किसानों के चेहरे भी मुरझाये हुए हैं और किसानों को ओलावृष्टि के कारण अपनी फसलों का नुक्सान होने का डर सता रहा है।