अल्बर्टा राज्य में कोरोना मामले की संख्या 146 हुई, 1 की मौत

कैलगरी, 20 मार्च - (जसजीत सिंह धामी) - अल्बर्टा में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज़ों की संख्या में हर रोज़ विस्तार हो रहा है। अल्बर्टा सेहत विभाग की मुख्य मेडिकल अधिकारी डीना हिंसा ने प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधन करते हुए बताया कि आज 19 मार्च तक 27 और अतिरिक्त मामलों की पुष्टि हुई है। अब बीमारी से पीड़ित मरीज़ों की संख्या 146 हो चुकी है। सभी जोनों में मामलों की पहचान करने के उपरांत कैलगरी जोन में 101 केस, ऐडमिंटन जोन में 29 केस, उत्तर जोन में 10 केस, सेन्ट्रल जोन में 3 केस और दक्षिण जोन में 3 केस सामने आए हैं। ऐडमिंटन जोन में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। जिसके नाम और अन्य विवरण बारे कोई भी पुष्टि नहीं की गई। अबतक अल्बर्टा में कुल 16867 मरीज़ों की नेगेटिव रिपोर्ट आई है।