हर्षवर्धन डब्ल्यूएचओ कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष बने

नई दिल्ली, 22 मई (भाषा): केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने 34-सदस्यीय डब्ल्यूएचओ कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हर्षवर्धन कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। हर्षवर्धन ने जापान के हिरोकी नकातानी का स्थान लिया है। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक जताया। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के बाद अपनी टिप्पणी में हर्षवर्धन ने यह भी कहा कि महामारी के कारण उत्पन्न मौजूदा संकट से निपटने के लिए वैश्विक साझेदारी को मज़बूत बनाने और साझा प्रतिक्रिया की आवश्यकता है। कार्यकारी बोर्ड में भारत द्वारा नामित व्यक्ति को नियुक्त करने के प्रस्ताव पर 194 देशों के विश्व स्वास्थ्य निकाय ने मंगलवार को हस्ताक्षर किया