चीफ खालसा दीवान के आनरेरी सचिव सुरिन्दर सिंह रुमालेयां वाले का निधन 

अमृतसर,19 सितम्बर - (जसवंत सिंह जस) - सिक्ख संस्था चीफ खालसा दीवान के आनरेरी सचिव, तख्त श्री पटना साहिब प्रबंधकीय बोर्ड के सदस्य और पिछले कई दशकों से श्री हरिमंदिर साहिब में रोजाना अमृत समय सवैये पढ़ने की सेवा निभाने वाले सुरिन्दर सिंह रुमालेयां वाले अब इस दुनिया में नहीं रहे, वह पिछले कई दिनों से अस्पताल में उपचाराधीन थे उनके निधन पर चीफ खालसा दीवान के प्रधान निर्मल सिंह, धर्म प्रचार कमेटी के प्रमुख भाग सिंह अणखी, सविन्दर सिंह कत्थूनंगल, राज महेन्दर सिंह मजीठा, डा. निझ्झर, डा. जसविन्दर सिंह ढिल्लों, जसविन्दर सिंह एडवोकेट, कुलजीत सिंह ,सिंह ब्रदरज़ भाई सविन्दरपाल सिंह - जगजीत सिंह जगी, जसविन्दर सिंह जस्सी, तेजिन्दर सिंह सरदार पगड़ी हाऊस और डा. धर्मवीर सिंह समेत अन्य कई शख्सियतों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।