आगरा: आज से पर्यटकों के लिए खुला ताजमहल

आगरा, 21 सितंबर - यूपी के आगरा में आज ताजमहल आम पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। इसके अलावा आगरा का किला और धार्मिक स्थल भी खुल गए हैं। हालांकि एंपोरियम अभी नहीं खुलेंगे। 188 दिनों के इंतजार के बाद आज सुबह ताजमहल देखने पहुंचे लोगों के चेहरे पर अलग खुशी देखने को मिली। कोरोना महामारी के चलते 17 मार्च को संस्कृति मंत्रालय की ओर से ताजमहल समेत सभी स्मारकों को बंद कर दिया गया था।