बॉर्डर किसान यूनियन के नेता सुरजीत सिंह भूरा को साथियों समेत दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार 

खेमकरण, 27 नवंबर - (राकेश बिल्ला) - केंद्र सरकार के विरुद्ध कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए किसी न किसी तरीके से दिल्ली पहुंचे बॉर्डर किसान यूनियन के नेता सुरजीत सिंह भूरा को 13 किसान साथियों समेत आज सुबह दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।