इत्तेफाकों से भरी बॉलीवुड की घटनाएं

काफी वर्ष पहले कैटरीना कैफ के जन्मदिन पर शाहरुख खान व सलमान खान के बीच झगड़ा हो गया था। हालांकि उनमें पहले भी ऐश्वर्य राय को लेकर झगड़ा होने के बाद बातचीत बंद हो गई थी, लेकिन  अब काफी समय से दोनों में फिर दोस्ती हो गई थी। बहरहाल, इस बार दोनों में से कोई भी झुकने के लिए तैयार नहीं है, इसलिए बोलचाल बंद है। लेकिन इसके बावजूद दोनों में अजीब तरह से सम्पर्क भी बन जाता है। क्या आप जानते हैं कि यह ताल्लुक कैसे बनता है?शाहरुख खान के सबसे करीब जो शख्स हर दम रहता है, उसका नाम रवि है। रवि शाहरुख खान का बॉडीगार्ड है। अब इसमें दिलचस्प बात यह है कि रवि ने सलमान खान के साथ उनकी फिल्म दबंग में एक छोटी-सी भूमिका निभाई है। शिल्पा शेट्टी का एक समय में अक्षय कुमार से जबरदस्त अफेयर था। दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे, लेकिन अक्षय कुमार की शर्त थी कि शिल्पा शेट्टी को फिल्मों में काम करना बंद करना होगा। इसके लिए शिल्पा शेट्टी तैयार नहीं थीं। इस शर्त को ट्विंकल खन्ना ने मान लिया और वह फिल्में छोड़कर अक्षय कुमार की पत्नी बन गईं। यह बात तो सबको मालूम है, लेकिन जो बात लोग नहीं जानते हैं वह अक्षय कुमार व राज कुंद्रा के बीच सम्बंध से जुड़ी है। ध्यान रहे कि राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी के पति हैं। अक्षय कुमार व राज  कुंद्रा के बीच सम्बंध यह है कि दोनों का ही जन्मदिन 9 सितम्बर है।सोनू निगम बॉलीवुड के विख्यात गायक हैं, जबकि सोनू सूद ने दक्षिण व बॉलीवुड की फिल्मों में एक अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। सोनू सूद को आज भी लोग दबंग के छेदी सिंह के रूप में याद रखते हैं। सोनू निगम व सोनू सूद के बीच केवल सोनू नाम ही समान नहीं है बल्कि दोनों का जन्मदिन भी 30 जुलाई है। सोनू निगम व सोनू सूद को हाल ही में लगभग साथ ही त्रासदी का सामना करना पड़ा था। सोनू निगम को अपनी मां के निधन से बेहद अफसोस हुआ, जिनसे वह बहुत अधिक प्रेम करते थे। दूसरी ओर सोनू सूद को दुर्घटना का सामना करना पड़ा, उनकी कई हड्डियां टूट गई हैं और उन्हें कई माह तक बिस्तर पर ही रहना पड़ेगा। इस वजह से सोनू सूद को कई महत्वपूर्ण फिल्में भी छोड़नी पड़ गई हैं। आपको 1982 की चर्चित फिल्म गांधी अवश्य याद होगी जिसने कई ऑस्कर पुरस्कार जीते थे। ब्रिटेन के सर रिचर्ड एटनब्रो ने यह फिल्म राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर बनाई थी। एक विदेशी द्वारा हमारे देश के राष्ट्रपिता पर फिल्म बनाना अपने आप में एक खास बात थी। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस ‘उधार’ को भारतीय फिल्म निर्माताओं ने भी सूद सहित वापस कर दिया है। अनिल अंबानी ने अमरीका के 18वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन पर लिंकन (2012) नामक फिल्म बनाई है। इस फि ल्म को भी एक ऑस्कर पुरस्कार मिला है।एक अन्य भारतीय निर्देशक शेखर कपूर ने 1998 में ग्रेट ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के जीवन पर एलिजाबेथ नामक फिल्म बनाई थी, जिसे कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग के लिए ऑस्कर से सम्मानित किया गया था।यद्यपि शाहरुख खान व काजोल की बहुत गहरी दोस्ती है और दोनों की जोड़ी ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में कुछ बहुत ही यादगार फिल्में जैसे दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ-कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, करन-अर्जुन आदि दी हैं, लेकिन शाहरुख खान व काजोल के पति अजय देवगन के बीच 36 का ऐसा आंकड़ा है कि दोनों एक-दूसरे को बिलकुल पसंद नहीं करते हैं।कुल मिलाकर कहने की बात यह है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में तमाम ऐसे इत्तेफाक होते रहते हैं जिससे उन लोगों के बीच भी एक अंजाना रिश्ता कायम हो जाता है जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। अक्षय और राज कुंद्रा या सोनू सूद और सोनू निगम तो ऐसे ही दिलचस्प उदाहरण हैं। 

-इमेज रिफ्लेक्शन सेंटर