गुणों की खान आंवला

रात भर पानी में सूखे आंवले को भिगोकर सुबह उसके पानी से आंखें एवं सिर धोने से आंखों की ज्योति बढ़ेगी।
*त्रिफला (जो आंवला, हर्र व बहेरा के मिश्रण से बनता है) को रात में गुनगुने पानी के साथ सेवन करने पर कब्ज दूर होता है, पेट साफ होता है।
* आंवले  के मुरब्बे का सेवन करने से हृदय मजबूत होता है एवं उदर रोगों से बचाव होता है। दूध के साथ आंवले का सेवन हृदय रोग में बहुत लाभकारी है। 
* आंवले  के रस में दूध, शुद्ध घी एवं मिश्री की समान मात्र मिलाकर सेवन करने से बुढ़ापा दूर होता है। 
*  बच्चों के लिए आंवले के रस का चूर्ण और शहद बहुत लाभकारी है। 
*  रोज ताजा आंवला चबाकर खाने से दांत संबंधी रोग दूर होते हैं। 
* आंवले के रस को पिलाने से विष का असर कम होता है। 
* ताजे आंवले के रस को चूसने से मधुमेह के रोगियों को लाभ मिलता है। 
* ताजे भुट्टे के साथ आंवले का चूर्ण कुछ दिनों तक सेवन करने पर बवासीर में लाभ होता है।
* नियमित रूप से आंवला सेवन करने वाले व्यक्ति का गला सुरीला बना रहता है। 
* आंवले से बने च्यवनप्राश का प्रतिदिन सेवन करने से शरीर स्वस्थ बना रहता है। 
* सर्दी जुकाम व दमे के रोगियों के लिए आंवला काफी लाभदायक होता है। 
* स्कर्वी नामक रोग में आंवले का सेवन बेहद लाभकारी होता है। 
*आंवले की छाल को पीसकर शहद के साथ लेप करने पर मुख मेें पड़े छाले खत्म होते हैं। 

(स्वास्थ्य दर्पण)