स्वस्थ रहने के लिए खाएं आंवला

आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए आंवले के रस को शहद में मिलाकर पिएं। मोतियाबिंद की परेशानी में भी लाभ मिलता है। मधुमेह रोगियों के लिए आंवला अति उत्तम है। आंवले में क्रोमियम की मात्रा काफी होती है जो इंसुलिन बनाने वाले सेल्स को एक्टिवेट करने में मदद करता है। इस हारमोन का काम शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करना होता है। आंवला दिल के लिए भी अच्छा है।  प्रतिदिन एक आंवला खाने से दिल की मांसपेशियां मजबूत रहती है और दिल शरीर को ज्यादा व साफ खून सप्लाई करता है। नियमित आंवला लेने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं। आंवले में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। जो हमें ताकत देते हैं। पेट को तंदुरूस्त रखने के लिए नियमित आंवले का सेवन करें। क्योंकि आंवला पेट साफ रखता है। आंवला बालों के लिए भी उत्तम है। आंवले का बालों पर प्रयोग करने से बाल जड़ों से मजबूत होते हैं और झड़ना भी काफी कम हो जाता है। जिन लोगों को भूख कम लगती हो उन्हें खाना खाने से पूर्व आंवले का पाउडर, शहद और मक्खन मिलाकर कुछ दिन नियमित लेना चाहिए।  एसिडिटी की समस्या होने पर एक ग्राम आंवला पाउडर एक गिलास पानी में थोड़ी चीनी डालकर दिन में दो बार पीने से आराम मिलता है। आंवले में विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस की मात्र अधिक होने के कारण यह हेल्थ हेतु बहुत लाभप्रद है। इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाने में लाभ है। आंवला लेने से खाना अच्छी तरह पचने में मदद मिलती है जिससे खाने के सारे न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं।

(स्वास्थ्य दर्पण)