केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने भारत और ब्रिटेन के बीच उड़ानों पर 7 जनवरी तक प्रतिबंध बढ़ाया

नई दिल्ली, 30 दिसंबर - केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने भारत और ब्रिटेन के बीच उड़ानों पर 7 जनवरी तक प्रतिबंध बढ़ा दिया है। इससे पहले 31 दिसंबर तक यह प्रतिबंध लगाया गया था। ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन तेजी से फैल रहा है। यही वजह है कि भारत सरकार ने उड़ानों पर रोक लगा दी है।