दिल्ली में कई जगहों पर कौवे पाए गए मृत

नई दिल्ली, 09 जनवरी - दिल्ली के मयूर विहार फेज तीन के एक पार्क में दिल्ली सरकार की एक टीम को 17 मृत कौवे मिले हैं, जिनमें से चार नमूने एकत्र किए गए। डीडीए पार्क द्वारका में दो कौवे मृत पाए गए और एक नमूना एकत्र किया गया। पश्चिम जिले के हातसाल गांव के एक पार्क में 16 मृत कौवे पाए गए। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी है।