दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के घर के बाहर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन


नई दिल्ली 12 जनवरी दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के घर के बाहर हल्ला बोला। इस दौरान पुलिस ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।